बागेश्वर, मई 27 -- कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि नेहरू विश्व स्तर के सर्वमान्य नेता रहे। इस अवसर पर गीता रावल, ललित गोस्वामी, नवीन साह, पंकज कुमार, हरीश त्रिकोटी, पंकज पपोला, प्रेम दानू, नीरज जोशी, राजेंद्र परिहार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.