मिर्जापुर, जनवरी 8 -- मिर्जापुर। नगर के शास्त्री पुल स्थित सोनकर सदन में भाजपा नेता विष्णु सोनकर के पिता भगत सोनकर की 21वीं पुण्यतिथि गरीबों में कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने गरीबों में कंबल बांटा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, असहाय और वृद्धजन मौजूद रहे। इस अवसर पर सुधीर सिंह, धनंजय पांडेय, ओमप्रकाश सोनकर, अश्वनी सोनकर, मुन्ना सोनकर, मोनू, आलोक मौर्य, सतीश यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.