पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सहयोग अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कमली प्रसाद सिंह ट्रस्ट के संस्थापक के ट्रस्टी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भोजन कराया एवं फल और अन्य सामग्री वितरित किया। इस मौके पर लोगों को चिकित्सीय सलाह भी दी गयी। डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि कमली प्रसाद सिंह ट्रस्ट अपने स्तर से जरूरतमंद लोगों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता, प्रदूषण से बचाव एवं जैविक खेती के प्रति लोगों को जागरुक करते रहा है। ट्रस्ट के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों को हर संभव सरकारी योजनाओं के बारे में बताने का प्रयास करता है। मौके पर डॉ. सतीश कुमार ठाकुर, डॉ. प्रीतम, आस्था, डॉ रंजीत रमन, डॉ केके चौधरी ने अपना सराहनीय सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.