गढ़वा, जनवरी 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर मंगलवार को भाजपा नेता स्वर्गीय विनायक प्रसाद की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. विनायक प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व हवन पूजन के साथ किया गया। उक्त अवसर पर वक्ताओं ने स्व. विनायक प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा के तहत गरीब, असहाय व विधवा महिलाओं सहित कुल 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व यु...