मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को पुण्यतिथि पर क्रांतिवीर सेनानी चंद्रशेखर आजाद को याद किया गया। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इस दौरान लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में चंद्रशेखर आजाद के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। गांधी जी ने हिंसात्मक घटना के कारण असहयोग आंदोलन वापस ले लिए तो देश में निराशा फैल गई। ऐसी परिस्थिति में आजाद जैसे क्रांतिवीरों ने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिए और देश में आजादी की लड़ाई जारी रखी। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यू, डॉ. जगदी...