मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता यदु भगत किसान महाविद्यालय मीनापुर के संस्थापक सचिव जयलाल प्रसाद की 12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें याद किया गया। प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने कहा कि उनका सादा जीवन उच्च विचार हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रद्धांजलि सभा को शिक्षाविद् प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. पुष्पा कुमारी, प्रो. अंगिका, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. विनोद कुमार, उदित नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, नीतेश कुमार, जितेंद्र कुमार, उदय शंकर, अजय कुमार, विनोद कुमार, महेश प्रसाद ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...