पुण्यतिथि पर कॉलेज के संस्थापक को किया याद
समस्तीपुर, मई 3 -- मोहिउद्दीननगर। आरजेएसटी इंटर महाविद्यालय पतसिया के प्रांगण में रविवार को पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर सिंह के पिता सह कॉलेज के संस्थापक जनार्दन बाबू की 41वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता राणा संजीव सिंह एवं संचालन एचएम अखिलेश कुमार बर्णी ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने जनार्दन बाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि यह समारोह न केवल संस्थापक की स्मृति को ताजा करने का अवसर बना, बल्कि ग्रामीण शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को भी लोगों ने याद किया। कहा कि सुदूर गांव में एक ही कैम्पस में वर्ग 1 से 12 तक के विद्यालय संचालित है, जो इन्हीं के भूमि पर बना है और आज शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों के लिए प्रमुख केन्द्र है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.