वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को केंद्रीय कारागार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम‌ सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, सनत कुमार सिंह, कृपाल कुमार पाण्डेय, लवलेश सिंह, गुलाम दस्तगीर, संतोष राय, शिवपूजन सिंह, अखिलेश सिंह आदि शामिल रहे। सनत कुमार सिंह ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...