सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनीष त्यागी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने देश को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और मजबूत लोकतंत्र की राह दिखाई। उन्होंने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने को बड़े बांध बनवाए और देश में शिक्षा का ढांचा खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी नेहरू की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने कहा कि नेहरू ने इंजीनियर और डॉक्टर जैसी महंगी पढ़ाई को सरकारी कॉलेजों के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उनकी विदेश नीति आज भी ...