मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर। महंत मनियारी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्यानंद शर्मा को पहली पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया गया। सोमवार को जिले भर से आए कांग्रेसी नेता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि विद्यानंद शर्मा लोगों की जीवन भर सेवा करते रहे। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरपुर पश्चिमी के अध्यक्ष कृपाशंकर शाही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा नीरज, उमाशंकर शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...