जहानाबाद, मई 27 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम की अध्यक्षता में एक निजी रेस्ट हाउस में हुई। सबसे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी में गांधी जी के साथ उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी और आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। यह भी कहा कि अपने सत्रह वर्षों के प्रधान मंत्रित्व काल में देश के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उधोग सहित सभी क्षेत्रों में काम किया था। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसे और गतिशील बनाना है। बैठक में सभी प्रखंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.