अमरोहा, जनवरी 12 -- हसनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय सैदनगली में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न प्राप्त एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर रविवार को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री ने देश की आजादी से लेकर देश के निर्माण तक में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की जनता को एकजुटता और प्रगति के लिए प्रेरित किया। जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को सुरक्षा और समृद्धि का रास्ता दिखाया। उनकी कर्मठता, विनम्रता, सादगी, देश के प्रति सेवा व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.