पुण्यतिथि पर अब्दुल गफूर को किया याद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- पारू। खुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर को पुण्यतिथि पर याद किया गया। पूर्व मुखिया सह वरीय अधिवक्ता मो. दाउद सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मो. दाउद ने बताया कि अब्दुल गफूर बिहार के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। वे ईमानदार, सरल और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। मौके पर मो. अमीन कौशर सोनू, मो. सरफराज, मो. सिकंदर, मो. मंटू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.