पुण्यतिथि पर अब्दुल कलाम को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, जुलाई 27 -- शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी, राम मनोरथ सरोज, अफरोज अहमद, सुष्मिता यादव, मानस शुक्ला, देवेंद्र कुमार, शाहनवाज कुरैशी, आयुष मिश्रा, सुबूर खान, कामेश्वर सोनकर, नूरुल कुरैशी, सरताज मोहम्मद, डॉ. अनिल गौड़, मुख्तार अहमद, नसरीन बानो, रिजवाना बेगम, दरख्शा कुरैशी, मुन्नालाल पासी, तबरेज अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मनिर्भर बनाने को समर्पित था मिसाइल मैन का जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.