पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि
चाईबासा, अगस्त 17 -- चाईबासा, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को बाल मंडली में नगर समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सदस्य जेबी तुबिद ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान झारखंड की जनता सदैव याद रखेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करें तथा संगठन को मजबूत बनाने के साथ देश की सेवा का संकल्प लें। यह भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए राष्ट्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.