रिषिकेष, मार्च 23 -- विभिन्न संगठनों ने शहीदी दिवस पर आयोजित किए कार्यक्रम वक्ताओं ने शहीदों से प्रेरणा लेने का किया आह्वानऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह और उनके साथी क्रांतिकारी सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि दी।सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता।इन महान क्रांतिकारियों ने अपने अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि जब इरादे मजबूत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.