पुण्यतिथि कार्यक्रम से पहले सपा जिला उपाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इससे पहले ही पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सेंगर को उनके गनपा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने संभावित धरना-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। कमलेंद्र सिंह सेंगर के आवास पर पुलिस बल तैनात रहा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से की गई है। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने अर्पित की गई श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- सपा कार्यालय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.