पुणे- गोरखपुर-पुणे के बीच समर स्पेशल 15 से
लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन पुणे-गोरखपुर-पुणे विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 01415/01416 पुणे से 15 मई से 15 जुलाई और गोरखपुर से 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन नंबर 01415 पुणे से प्रतिदिन सुबह 06:50 बजे बजे चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 09:55 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर गोंडा और बस्ती होते हुए गोरखपुर 16:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 01416 गोरखपुर से 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 17:30 बजे चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार इस ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के छह और जनरल के चार कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.