गया, दिसम्बर 15 -- टनकुप्पा प्रखंड के चार चयनित किसानों की टीम सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित लहसुन शोध संस्थान से कृषि प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटी। प्रशिक्षण लेकर लौटने वालों में बरसौना गांव के अनिल कुमार मेहता, चोवार के सुबोध कुमार यादव, देवड़ा के धीरेन्द्र कुमार तथा भगतचक के राजू कुमार यादव शामिल हैं। सभी किसान सोमवार की सुबह टनकुप्पा पहुंचे। गौरतलब है कि जिले से चयनित होने के बाद ये चारों किसान एटीएम उदय भानु सिंह के नेतृत्व में पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित चार दिवसीय किसान मेले में शामिल हुए थे। यह मेला 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से आए किसानों को उन्नत और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रखंड में लौटने पर बरसौना गांव में सभी प्रशिक्षित किसानों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव के किसानो...