गिरडीह, सितम्बर 22 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के खेतको निवासी प्रवासी मजदूर संजय मिर्धा (36) का शव मंगलवार को पैतृक गांव खेतको पहुंचा। तीन दिन पूर्व संदेहास्पद स्थिति में महाराष्ट्र के पुणे में उनकी मौत हुई थी। शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। संजय अपने पीछे पत्नी सोनिया देवी, 16 साल का बेटा दीपेश, 11 साल की बेटी राधिका और बूढ़े मां-बाप शांति देवी और गेंदों तुरी को छोड़ गए हैं। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। बता दें कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अभाव में गांवों से हर साल हजारों युवा रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन करते हैं। यह भी पढ़ें- सारवां : बैजूकुरा निवासी की पुणे में मौत, पहुंचा शव घर-परिवार के लिए दो पैसे ज्यादा कमाने, बच्चों को पढ़ाने और कर्ज चुकाने का सपना लेकर वे निकलते हैं, लेकिन कई बार उनका शव ही लौटकर आता है। पुणे, मुंबई, ...