पुणे से घर लौट रहे मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव के बेलवनिया टोला निवासी रामजतन (45) पुत्र राजबली की महाराष्ट्र के पुणे से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।रामजतन महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मजदूरी करता था। वह गुरुवार को ट्रेन से अपने घर आने के लिए पुणे से रवाना हुआ था। इसी दौरान शनिवार को बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसे एंबुलेंस की सहायता से बस्ती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को बस्ती कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.