रांची, अप्रैल 18 -- रांची। सुबह में खराब विजिब्लिटी के कारण इंडिगो एयरलाइंस का पुणे से आ रहा विमान कोलकाता डायवर्ट हो गया। यह विमान दिन के 7.55 बजे रांची आया था। इसके कारण विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। विमान सही समय से आया था, लेकिन सुबह में दृश्यता में कमी होने की वजह से यह एयरपोर्ट के उपर दो फेरे लेने के बाद कोलकाता चला गया। यह विमान कोलकाता से दिन के 12 बजे रांची एयरपोर्ट आया और यहां से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा सुबह में इंडिगो का कोलकाता रांची, एयर इंडिया दिल्ली रांची और इंडिगो रांची की मुंबई सेवा विमान भी करीब एक घंटे की देरी से रांची पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...