प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़। पुणे से घर आ रहा सांगीपुर के शुकुलपुर कोटवा 40 वर्षीय विनय यादव बुधवार रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज में छोड़कर चला गया। पुलिस ने उसे भर्ती कराया। पास में मिली आईडी से उसकी पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना। हॉस्पिटल चौकी इंचार्ज अर्चना ने बताया कि ठीक से होश में न आने के कारण वह अभी घटना की बाबत जानकारी नहीं दे पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...