पुणे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ियों का चयन
गाजीपुर, अगस्त 13 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र के पुणे में 16 अगस्त से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट (अंडर-14) ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए घोषित उत्तर प्रदेश की 10 सदस्यीय बालक टीम में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। औड़िहार क्षेत्र के चकियां नेवादा गांव निवासी योगेश प्रजापति के पुत्र यश प्रजापति का चयन 37 किग्रा भार वर्ग और पकवाइनार गांव निवासी राजेश राजभर के पुत्र आर्यन राजभर का चयन 49 किग्रा भार वर्ग में हुआ है। एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यश प्रजापति इससे पहले सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप: नवादा ने 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.