नई दिल्ली, मई 2 -- महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर 65 वर्षीय एक आरोपी को 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना की सूचना इलाके में फैलने के बाद तनाव बढ़ गया, लोगों ने पुलिस थाने के पास इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने मुंबई-बेंगलुरू हाई वे जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी वहां पहुंच और उन्हें उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ज्यादा जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया पुणे की भोर तहसील के गांव में यह घटना हुई है। उन्होंने कहा, "आरोपी ने बच्ची को कथित तौर पर खाना दिलाने का लालच दिया और उसे फुसलाकर मवेशियों के बाड़े में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसका बलात्कार किया इसके ब...