जमुई, अप्रैल 6 -- सोनो, निज संवाददाता। 26 वर्षीय हाइवा चालक अजय यादव की मौत की खबर जैसे ही परिजनो को मिला परिवार में हाहाकार मच गया पत्नी सुलेखा देवी समेत माता पिता भाई बहन के चीत्कार से माहौल ग़मगीन हो गया पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में चरकापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी अजय यादव (26) की मौत हो गई। बताया जाता है कि अजय यादव पुणे में एक निजी कंपनी में हाईवे चालक के रूप में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह कंपनी का सामान लेकर हाईवे पर जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। अजय अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सुलेखा देवी और एक मासूम बच्ची को छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.