पुणे में यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप, झारखंड की बालक-बालिका टीमें विजयी
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- पुणे में 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलने वाली 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक और बालिका टीमों ने शानदार शुरुआत की। अपने पहले मुकाबले में दोनों टीमों ने जीत हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया। बालक टीम ने एकतरफा मुकाबले में अंडमान निकोबार को 91-15 अंकों से करारी शिकस्त दी। वहीं, बालिका टीम ने ओडिशा को 64-37 अंकों से पराजित किया। बालक वर्ग में झारखंड ने शुरुआत से ही मुकाबले पर कब्जा जमाए रखा और अंडमान निकोबार को पूरे मैच दबाव में रखकर 76 अंकों के बड़े अंतर से जीता। बालिका टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 27 अंकों से हराया। दोनों जीतों से झारखंड के बास्केटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। झारखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह ने इसकी जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.