पुणे में मजदूरी करने गए तिलोखर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
सासाराम, अगस्त 29 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। तिलोखर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी 25 वर्षीय इंद्रजीत कुमार की महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह महज चार दिन पहले ही मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था और कंपनी में काम मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। गरीब परिवार के सामने अब बेटे का शव गांव लाने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि एंबुलेंस संचालक ने शव पहुंचाने के लिए करीब 55 हजार रुपये की मांग की है। रकम जुटाने में असमर्थ परिजन और ग्रामीण चंदा एकत्र कर शव को तिलोखर लाने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मदद ग्रामीणों के अनुसार, इंद्रजीत पुणे-अहमदनगर क्षेत्र में एक कमरे में रह रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कमरे में ही उसकी मौत हो गई। वह जिस कंपनी में काम करने गया था, वहां अभी काम भी नहीं मिला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.