हजारीबाग, अप्रैल 3 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत पुणे में एक ऊंचे बिल्डिंग से गिरकर गुरूवार को हो गई। मृतक नुनुचंद महतो (40) पिता नेहाल महतो प्रखंड के सारूकुदर पंचायत अंतर्गत चिहुंटिया के रहने वाले थे और अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए महाराष्ट्र के पुणे चाकन में राजमिस्त्री का काम करते थे। बताया जाता है कि वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में राजमिस्त्री के काम करते थे। काम के दौरान वे बिल्डिंग से गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली, सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वे बीते 15 वर्षों से पुणे में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। उन्हीं की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक अपने पीछे पत्नी धनेश्वरी देवी, पुत्री देवंती कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.