कौशाम्बी, अगस्त 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी युवक की बुधवार को पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए।आलमपुर निवासी 35 वर्षीय जयवीर यादव पुत्र गिन्नी यादव पुणे के मेन बालिका नगर लोहगांव स्थित बीवाई पाटिल युनिवर्सिटी के दंत चिकित्सा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। पत्नी रानी के मुताबिक, मंगलवार रात जयवीर के पेट में दर्द हुआ था। उन्होंने दवा खाकर रात में खाना खाया और सो गए। बुधवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे तो साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो जयवीर का शव बिस्तर पर पड़ा था। साथियों ने घटना की जानकारी परिवार को दी। सूचना...