औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- सरिया सेटिंग के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा, मई में तय थी शादी फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 29 कैप्शन- मृतक की फाइल फोटो अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सिमरी कला गांव निवासी 28 वर्षीय विनय कुमार शर्मा की महाराष्ट्र के पुणे में निर्माण कार्य के दौरान उंचे भवन से गिरकर मौत हो गई। बुधवार को शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विनय स्व. बालकिशोर शर्मा के तीसरे पुत्र थे और वर्ष 2019 से अपने बड़े भाई व साथियों के साथ पुणे में रहकर सरिया सेटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिजनों के अनुसार सोमवार को उत्तम नगर सोसाइटी के उत्सव नगर स्थित रंगलिया रेजिडेंसी में कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.