पुणे फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का संदिग्ध राजस्थान से दबोचा
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पुणे पुलिस ने पिछले महीने शहर के एक व्यवसायी के दफ्तर पर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से संदिग्ध पवन राम को पकड़ा। पुणे के मंतरवाड़ी इलाके में 18 जून की रात स्टील व्यवसायी अमोल राजेंद्र चमादाई के दफ्तर पर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की थी। वारदात के बाद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली और एक वीडियो वायरल किया। क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाईं। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं। आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.