पटना, मई 31 -- पुणे से दानापुर आने वाली स्पेशल ट्रेन में शनिवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने महिला बोगी में 25 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया। बोगी का गेट अंदर से बंद था। युवक कैसे अंदर पहुंचा? फांसी लगाई या किसी ने हत्या कर दी है, इन बिंदुओं पर रेल पुलिस जांच कर रही है। सुबह 11 बजे ट्रेन नंबर 01449 दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ और सफाई कर्मियों की नजर शव पर गई। शव सीट संख्या 16 से 19 के ऊपर बने लगेज कैरियर में बेल्ट के सहारे लटका रहा था। इमरजेंसी खिडकी के सहारे रेलवे पुलिस अंदर घुसी। एफएसएल की टीम भी बोगी में कई जगहों पर नमूना लिया। मृतक मैरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जिंस पैंट पहन रखी थी। जीआरपी थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान बर...