हापुड़, जुलाई 14 -- श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ की प्रधानाचार्या पारूल शर्मा की भतीजी गुनिका शर्मा ने ब्रेन ट्यूमर और स्टेज-3 कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर अब ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने पुणे में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुनिका शर्मा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर गुनिका शर्मा का चयन वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने बताया कि गुनिका शर्मा केवल 3 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से जूझी थीं। जब डॉक्टरो...