प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। पुणे जा रही एक महिला का पर्स किसी ने गायब कर दिया है। महाराष्ट्र निवासी राहुल राऊत ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि बनारस से पुणे जाने के लिए ट्रेन नंबर 11038 पुणे साप्ताहिक ट्रेन से कोच ए-1 में अपनी मां के साथ सफर कर रहा था। प्रयागराज रेलवे स्टेशन उनकी नींद खुली तो पता चला कि उनकी मां का पर्स गायब है। पर्स में मोबाइल, चश्मा, दवाइयां एवं खाने का सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...