पुणे-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 16 अक्तूबर से
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 01415/01416 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल का संचलन 32 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 01415 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्तूबर से 16 नवम्बर तक प्रतिदिन हडपसर से सुबह 07:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 01416 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) त्योहार स्पेशल 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में 03:30 पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व अजमेर के लिए चलेगी छह जोड़ी पूजा स्पेशल यह भी पढ़ें- काम की खबर: मुंबई से गोरखपुर के बीच त्योहार विशेष ट्रेन 16 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.