वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कला प्रकाश की ओर से रविवार शाम दुर्गाकुण्ड स्थित अंधविद्यालय के सभागार में सांगीतिक संध्या 'बैठक' का आयोजन हुआ। पुणे से आई रामपुर सेनिया घराने की सितार वादक शहाना बनर्जी ने रागश्री में आलाप से वादन का आरंभ किया। आलाप जोड़ झाला के पश्चात् झपताल मध्यलय तथा द्रुत तीनताल में संगीत रचनाओं का वादन किया। राग यमन में धुन से वादन को विराम दिया। तबला पर गौरव चक्रवर्ती ने संगत की। कलाकारों का स्वागत विदुषी कमला शंकर तथा अभिजित अग्रवाल, संचालन डॉ.आशीष जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर ने किया। कार्यक्रम में पद्मश्री पं.ऋत्विक सान्याल, अरविन्द अग्रवाल, पं.रबींद्र नारायण गोस्वामी, प्रो.राजेश शाह, डॉ.राहुल भट्ट आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.