प्रयागराज, मार्च 14 -- पुणे और मुंबई के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 01415/16 पुणे गोरखपुर प्रतिदिन छिवकी रेलवे स्टेशन होकर चलेगी। यह ट्रेन पुणे से 15 मार्च से 15 जुलाई तक संचालित होगी। ट्रेन नंबर 01143/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर प्रतिदिन छिवकी होकर चलेगी। एलटीटी से एक से 14 अप्रैल तक चलेगी। वापसी में दानापुर से दो से 15 अप्रैल तक संचालित होगी। 01043/44 एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक ट्रेन छिवकी होकर चलेगी। एलटीटी से मंगलवार और समस्तीपुर से गुरुवार को चलेगी। 01073/74 एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज होकर चलेगी। 01073 एलटीटी से एक अप्रैल से बुधवार व गुरुवार और बनारस से तीन अप्रैल से शुक्रवार व शनिवार को संचालित होगी। इसी तरह 01431/32 पुणे-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक ट्रेन छिवकी होकर चलेगी। पुणे से 17 अप्रैल से ...