प्रयागराज, मई 2 -- बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत ट्रेन के शनिवार को नियमित संचालन के साथ ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पहले ही दिन स्लीपर क्लास में सभी सीटें फुल हो गईं और वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ने लगी। प्रयागराज से स्लीपर श्रेणी के लिए निर्धारित 515 सीटें पहले ही दिन फुल हो गईं, जिसके बाद लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है। अगले कई दिनों तक एक भी कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। एनसीआर वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि कम किराए और बेहतर सुविधा के कारण यह ट्रेन पूर्वांचल के यात्रियों की पहली पसंद बन गई है, जिससे वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.