लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने यूपी से निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पुड्डुचेरी ने टेंडर निरस्त कर दिया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने बिजली का निजीकरण न किए जाने की घोषणा की है। पुडुचेरी ने साढ़े तीन साल पहले निजीकरण की टेंडर नोटिस प्रकाशित की थी। बिजली कर्मियों के विरोध के बाद सरकार ने इसके पहलुओं पर विचार किया और टेंडर निरस्त कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...