पुट्टू खान हत्याकांड की फाइल फिर खुली, सीआईडी करेगी जांच
सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- सीतामढ़ी। एक साल पहले मेहसौल में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ शुरू हुई चर्चित जमीन कारोबारी वसीम अनवर खान उर्फ पुट्टू खान हत्याकांड की कहानी अब जांच के नये पड़ाव पर पहुंच गयी है। लंबे समय तक जिला पुलिस के अनुसंधान में रहे इस हत्याकांड की आगे की जांच अब सीआईडी करेगी। जिला पुलिस ने कांड से जुड़े अब तक के सभी जांच रिपोर्ट और की गयी कार्रवाई से सीआईडी को अवगत करा दिया है। अब पुराने अनुसंधान में सामने आयी कड़ियों की पड़ताल के साथ छूटे सिरों को जोड़ने की जिम्मेवारी सीआईडी की होगी। एसपी अमित रंजन ने बताया कि पुट्टू खान हत्याकांड की आगे की जांच सीआईडी करेगी। कांड से जुड़ी सभी जांच रिपोर्ट सीआईडी को सौंप दी गयी हैं और अब तक पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से भी उसे अवगत करा दिया गया है। आगे की जांच में जहां भी जिला पुलिस की आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.