धनबाद, जून 2 -- पुटकी, प्रतिनिधि। पुटकी बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष चांद परवेज एवं महासचिव कुमार संभव सिंह बनाए गए हैं। वहीं पंकज कुमार बर्नवाल पहले ही निर्विरोध चुने गए। पुटकी पुराना मध्य विद्यालय में गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में   अध्यक्ष पद के लिए चांद परवेज ने शाहरुख खान को 41 वोटों से हरा दिया। चांद परवेज को 233 व शाहरुख खान को 192 मत मिले। पांच मत रद्द हुए। महासचिव पद के लिए कुमार संभव ने विकास कुमार वर्मा उर्फ विक्की को 61 मतों से पराजित कर दिया। छह मत रद्द हुए। कुमार सम्भव को 187, विकास को 126 मत मिले। यह भी पढ़ें- ईस्टर्न झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स की जिला कार्यकारिणी समिति गठित वहीं  निरंजन शर्मा 112 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। कुल 444 सदस्यों वाली पुटकी बाजार चैंबर में 431 सदस्यों ने अपने  मत का प्रयोग किया।  धनबाद ...