पुटकी थाना में मारपीट का मामला दर्ज
धनबाद, जून 8 -- पुटकी बाजार में मारपीट और वृद्ध महिला से अभद्र व्यवहार के मामले में पुटकी पुलिस ने छोटू कुमार वर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार छह जून की सुबह शाहिल अंसारी, मिनाज अंसारी और अनीश अंसारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें और उनके भाई धर्मवीर कुमार वर्मा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी 85 वर्षीया मां बसंती देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने चांदी की चेन और नौ हजार रुपये छीन लिए तथा मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुटकी पुलिस ने छह नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.