रांची, अप्रैल 16 -- कांके, प्रतिनिधि। श्री शिव मंदिर कांके चौक के पुजारी आचार्य पंडित सुभाष द्विवेदी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान सुबह लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रिनपास के मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी उनके बड़े बेटे हिमांशु ने दी। उनके निधन पर कांके के समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार राममनोहर मिश्रा, अजय बैठा, विवेक सिंह, अर्जुन राम, राजकुमार महतो, रितेश तिवारी, सुकेश तिवारी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...