अमरोहा, मई 8 -- हसनपुर। मंदिर के पुजारी पर हमला करने के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके पहले कार्रवाई न होने पर अल्लीपुर खादर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार दोपहर प्रदर्शन करते हुए खड़गवंशी समाज के लोगों ने कहा था कि अल्लीपुर खादर के शिव मंदिर पर रहने वाली पुजारी गंगा गिरी पर बीती 20 अप्रैल की रात सोते समय गांव के चार लोगों ने हमला किया था। आरोपी दीवार फांदकर मंदिर में घुसे थे और पुजारी के संग मारपीट कर जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाया था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के नंदराम और दीपक ने पुजारी को बचाया था। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि तहरीर पर गांव निवासी अरविंद उर्फ विक्की, नौ सिंह, सुरेश व अमित पर मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.