मथुरा, अप्रैल 16 -- वृंदावन, घर में बने मंदिर के लिये रखे पुजारी और उसके साथियों पर कब्ज़ा करने व मकान छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगा है। बुधवार को महिला ने चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अनीता वर्मा उर्फ कौशल्या वर्मा पत्नी गोपाल वर्मा निवासी 422, चांदी वाली गली, पहाड़गंज, नई दिल्ली हाल निवासी प्लाट नं. 6, सीके पब्लिक स्कूल के पास, गोधलीपुरम, वृंदावन ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया है कि उनके मकान में एक निजी दुर्गा मंदिर है। यह भी पढ़ें- पुजारी ने महंत व उनके सहयोगियों पर मारपीट का लगाया आरोप उनके द्वारा विद्यार्थियों के साथ मंदिर की पूजा-पाठ व देखरेख की जाती है, लेकिन अस्वस्थता के कारण वह मंदिर की पूज...