अलीगढ़, जून 24 -- इगलास संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली में एक मंदिर के पुजारी द्वारा शिवजी को छोड़कर उनके पूरे परिवार की मूर्तियों को खंडित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीणों और पुलिस में हड़कंप मच गया है। गांव के बाहर कन्हैयालाल नामक व्यक्ति द्वारा बनवाए गए इस निजी शिव मंदिर में पिछले 22 फरवरी से महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी स्वामी विश्वेश्वरानंद पूजा-पाठ कर रहे थे। मंगलवार शाम जब ग्रामीण दर्शन के लिए पहुंचे, तो उन्हें भगवान शिव के अलावा उनके परिवार की सभी मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं। शुरुआत में पुजारी ग्रामीणों को गुमराह करता रहा और अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पुजारी का कहना था कि उसने तीस वर्ष पहले संन्यास लिया था। वह केवल शिव को मानता ह...