पुजारी को बंधक बना 27 हजार रुपये और घंटे चोरी
उरई, सितम्बर 17 -- कालपी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा वाली माता के प्रसिद्ध मंदिर में बुधवार रात तीन बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दानपात्र तोड़कर 27 हजार की नकदी और करीब डेढ़ क्विंटल वजन के चार घंटे चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खेतों के बीच बने इस मंदिर में माता रानी के साथ श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के श्री विग्रह स्थापित हैं। यहां चुर्खी निवासी रामजी पुजारी के रूप में सेवा करते हैं। पुजारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे के बाद तीन युवक मंदिर में आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और मंदिर के बाहर वाले कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.