रुडकी, अप्रैल 13 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव में हुई पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। करीब 30 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस को एक संदिग्ध का पास के मंदिर में चोरी करते सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव निवासी राजवीर दो माह से भोगपुर के पास मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करते थे। रविवार सुबह को मंदिर परिसर में उनका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि कुछ बदमाश चोरी की मंशा से मंदिर में घुसे और इस दौरान पुजारी के विरोध करने पर बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की हत्या, बदमाशों ने सिर कुचलकर जान ली यह भी पढ़े...