गिरडीह, मार्च 16 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव के मंदिर के पुजारी के पुत्र पर एक समुदाय की 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। हालांकि पुजारी पुत्र ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। इस मामले को लेकर पीड़िता नाबालिग की मां ने शनिवार को तिसरी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बच्ची शुक्रवार को गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने गई थी। एक बजे दोपहर को मध्याह्न भोजन के लिए स्कूल में छुट्टी हुई थी। भोजन के बाद उनकी बच्ची स्कूल में ही खेल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर मंदिर के पुजारी पुत्र आदित्य पांडेय ने उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। जब बच्ची घर आई तो अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के भाई व अन्य लोगों ने गुस्से में आकर आरोपी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बाद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.